फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Weather pattern: Mercury dropped by two degrees, some respite from the scorching sun.

मौसम का मिजाज : दो डिग्री लुढ़का पारा, चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत

Tue, 23 Apr 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Weather pattern: Mercury dropped by two degrees, some respite from the scorching sun.
गाजीपुर। अधिकतम तापमान में सोमवार को दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके कारण अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को दिन में गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके कारण जिले में अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को तपन थोड़ी कम महसूस की गई। इसके बाद भी लोग सड़कों पर शरीर को कपड़ों से ढंके हुए नजर आए। पुरुष धूप से बचने के लिए गमछों और टोपी का सहारा ले रहे हैं। वहीं महिलाएं दुपट्टे और छतरी से धूप से बचने का जतन कर रही हैं। इसके साथ ही गले को तर करने और शरीर को राहत पहुंचाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इसके कारण बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। दोपहर में ठंडे पेय पदार्थों के दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। लस्सी, बेल, सत्तू, कच्चा आम आदि का रस लोग पी रहे हैं। वहीं पीजी कॉलेज कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में सूख गए क्षेत्र के पोखरा
सादात। क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। बढ़ती तपन के कारण जीव-जंतुओं, पशु-पक्षियों, जंगली एवं लावारिस जानवरों और आम नागरिकों का जीना दूभर हो गया है। पोखरा, ताल-तलैया और नदी-नालों के पानी लगभग सूख चुके हैं। नदियों में दूर तक कहीं गहरे गड्ढे में कुछ पानी दिखाई देता भी है तो वह कीचड़ से सना होने के कारण पीने योग्य नहीं रह गया हैं। क्षेत्र में सोनबरसा गांव का पोखरा, डोरिया गांव की पोखरी, धुआर्जुन गांव के ताल तलैया, मिर्जापुर से डोरा गांव तक शारदा नहर की शाखा, मरदापुर पेट्रोल पंप के पास के पोखरा और हुरमुजपुर गांव के पश्चिम स्थित पोखर और शिकारपुर गांव से दक्षिण स्थित लठउवा के पोखरा में पानी नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed