फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   weather

कहीं जलजमाव, कीचड़ तो कहीं फिसलन

Tue, 15 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
weather
गाजीपुर। शहर सहित जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई। इसके चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं सड़कों पर जलजमाव हो गया। ऐसे में जलनिकासी न होने से जलभराव से होकर लोगों को गुजरना पड़ा। कीचड़ एवं फिसलन से भी लोग दो चार हुए। जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को सुबह बदली के बाद हल्की धूप निकली। लेकिन फिर अचानक आसमान में काले बादल आ डटे। हवाएं चलीं और कुछ देर बाद ही बरसात होने लगी। हालांकि कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं झमाझब बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत जरूर मिली। लेकिन बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। इससे न तो सड़क बची और न ही गलियां। शहर के रौजा की सड़क पर पानी लगने से दुकानदारों एवं राहगीरों को दिक्कत हुई। जहां कुछ दुकानों में पानी घुस गया तो वहीं सड़क पर पूरी तरह पानी भरा रहा। ऐसे में नगर पालिका और नगर पंचायत के उन दावों की हवा निकल गई जिन्होंने बरसात से पूर्व नाले-नालियों की सफाई का दावा किया था। ऐसे में इनका दावा कागजों तक ही सिमटा दिखा। जो जलभराव से होकर गुजरे वह अधिकारियों को कोसे बिना नहीं रह सके। कुछ ऐसा ही नजारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा। यहां के कस्बों की सड़कें भी पानी से डूबी रहीं और लोगों के आवागमन में बाधा बनीं। लोगों ने नगर निकायों की व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को कोसा। मुहम्मदाबाद : बारिश से सदर रोड, यूसुफपुर बाजार में मशीनरी रोड, नवापुरा, शाहनिंदा आदि मुहल्ले की सड़कों पर पानी लग गया। इससे लोगों को नाले के गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ा। रेवतीपुर : क्षेत्र के यूनियन बैंक के बगल में स्थित गली, पकड़ी एवं गोपालपुर गांव में लोगों को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ा। तिलवा से गोपालपुर तथा पकड़ी से कल्यानपुर जाने वाली सड़क पर आवागमन करना मुश्किल रहा। सेवराई : भदौरा बस स्टैंड के पास बारिश का पानी सड़क पर लगने से आवागमन में दिक्कतें हुईं। जमानियां: कस्बे में बरसाती पानी सड़कों और गलियों में भर जाने से लोग परेशान रहे। लोगों को इन पानी में से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed