फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Weak children will become proficient in important subjects

महत्वपूर्ण विषयों में दक्ष बनेंगे कमजोर बच्चे

Thu, 28 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Weak children will become proficient in important subjects
माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययन करने वाले कमजोर बच्चों की विषयगत कमियों को दूर करने के लिए उपचारात्मक शिक्षण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए प्रदेशस्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलाया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान की संयुक्त निदेशक सांत्वना तिवारी का पत्र सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों और जिला परियोजना अधिकारियों को भेजा गया है। यह पत्र जिले में भी प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

जिले में कुल 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 16 राजकीय हाईस्कूल एवं 12 इंटरमीडिएट कॉलेज हैं। आदेश पत्र के मुताबिक उपचारात्मक शिक्षण का कार्यक्रम कक्षा-नौ से 12 तक के छात्रों के लिए चलाया जाएगा। हाईस्कूल स्तर पर कुल पांच विषयों में यह प्रशिक्षण चलेगा जबकि इंटर स्तर पर कुल छह विषयों में चलाया जाएगा। हाईस्कूल में जिन पांच विषयों का यह प्रशिक्षण चलाया जाएगा उनमें हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विषय एवं विज्ञान विषय शामिल होगा। इंटर स्तर पर हिंदी, गणित, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान विषय में उपचारात्मक शिक्षण चलेगा। उपचारात्मक शिक्षण के लिए जिला स्तर पर विषयवार मास्टर ट्रेनर का चयन राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यालय की ओर से किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर की निर्धारित प्रारूप पर सूची तैयार कर राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ को 30 जुलाई तक भेजा जाना है। प्रदेश स्तर पर मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में कराया जाना प्रस्तावित है। छात्रों का फ्री टेस्ट अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में कराकर कमजोर छात्रों को चिह्नित किया जाएगा। इससे पूर्व के वर्षों में भी यह प्रशिक्षण चलता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed