फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   We will have to fight to end corruption

Ghazipur News: भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए करना होगा संघर्ष

Wed, 07 Aug 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
We will have to fight to end corruption
गाज़ीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जखनिया ब्लाॅक की बैठक हनुमान मंदिर परिसर में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार ख़त्म करके किसान, मजदूरों की हितैषी सरकार बनाने के लिए संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि इस महीने को क्रांति माह के रूप में मनाया जाता है। स्वाधीनता आंदोलन में कुर्बानी के बाद देश से अंग्रेजों को भगाया गया। एक लोकतान्त्रिक, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष संविधान को देश ने स्वीकार किया। आज संविधान एवं संवैधानिक संस्थाओं को तहस-नहस किया जा रहा है। इसे बचाने, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को ख़त्म करके किसान, मजदूरों की हितैषी सरकार बनाने के लिए संघर्ष करना है। जिला सचिव जनार्दन राम ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजी-रोजगार, आवास, वस्त्र एवं मान-सम्मान का जीवन प्रत्येक भारतवासी को मिले। जिला सह सचिव रामअवध एवं ईश्वरलाल गुप्ता ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस मौके पर विद्युत कटौती रोकने और ट्रांसफाॅर्मरों को दुरुस्त करने की अपील शासन से की गई। बैठक में रामजन्म राम, फूलमैन, अम्बिका, बालगोविंद चौहान, राजेंद्र खरवार, हरिलाल राम, अवधनारायण आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता राजबहादुर सिंह ने की। 25 अगस्त को सरजू पांडेय की पुण्यतिथि सरजू पांडेय पार्क में मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed