फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Watermelon is the first choice of fasting

Ghazipur News: रोजेदारों की पहली पसंद तरबूज

Mon, 10 Apr 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Watermelon is the first choice of fasting
रमजान की बात हो और फलों का जिक्र न हो यह हो ही नहीं सकता। इन दिनों तेज धूप और गर्मी के बीच 14 घंटे से अधिक भूख प्यास बर्दाश्त करना आसान बात नहीं है। ऐसे में इफ्तार के दौरान रोजेदार फलों में तरबूज को खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इफ्तार में रोजेदार तरबूज का सेवन सबसे ज्यादा कर रहे हैं। गर्मी में शरीर को सर्वाधिक पानी की जरूरत होती है। रोजेदार 14 घंटे के लंबे समय के अंतराल तक भूखा-प्यासा रहता है। इफ्तार में तरबूज को पसंद किया जाता है। क्योंकि तरबूज में 99 प्रतिशत पानी होता है। जो रोजेदार की सेहत के लिए सबसे ज्यादा मुफीद है। रमजान में तरबूज की मांग ज्यादा है। मांग को देखते हुए बाजार में जगह-जगह तरबूज की स्थायी व अस्थायी दुकानें सजाई गई हैं। 25 से 30 रुपये किलो बिक रहे तरबूज की रोजेदारों द्वारा खरीदारी की जा रही है। रमजान के कारण फलों की कीमत में भारी उछाल देखा जा रहा है। केला, सेब, संतरा व अंगूर जैसे फलों की कीमत में 15 से 20 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष तरबूज के दाम में भी कुछ बढ़त दर्ज की गई है। चिकित्स्कों का कहना है कि इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। अक्सर लोग पानी की कमी के कारण बीमारी के शिकार हो जाते हैं। वहीं तरबूज का सेवन करने वालों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed