{"_id":"5a7c026176ed1e82c6b97e2071d0a025","slug":"waterlogging-transplanting-paddy-opposition-expressed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव में धान रोपाई कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव में धान रोपाई कर जताया विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड अंतर्गत गांईं ग्रामसभा के दलित बस्ती में पानी लगी सड़क पर रविवार की सुबह युवा समाजसेवी मनोज यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धान रोपकर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि सड़क की बदहाली और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।
कहा कि सड़क पर जलजमाव से आवागमन करने वालों को परेशानी होती है। उन्हें गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश होना पड़ता है। नाली निर्माण न होने से पानी निकासी की समस्या हो रही है। कहा कि गंदा पानी सड़ने से संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी हुई है।
ग्राम प्रधान भगवतीशरण दुबे ने बताया कि बस्ती से सटी सार्वजनिक पोखरी पर गांव के लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कराया गया है। इससे जलनिकास अवरुद्ध हो गया है। विरोध प्रदर्शन में उर्मिला, मेवाती, बसंती, प्रमिला, लालजी दास, संतोष, देवचंद्र राम, सुनील, विनीत, रोशन, चौथी राम, मूलचंद राम शामिल थे।