{"_id":"695c0f8de43dfa5c350bd497","slug":"waterlogging-halted-the-construction-of-the-stadium-three-letters-had-to-be-written-to-get-a-drainage-system-built-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-145063-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जलभराव से स्टेडियम का निर्माण रुका, नाली बनवाने के लिए लिखने पड़े तीन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जलभराव से स्टेडियम का निर्माण रुका, नाली बनवाने के लिए लिखने पड़े तीन पत्र
विज्ञापन
शहर के महुआबाद स्थित राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर जमे गंदे पानी में लगी जलकुंभी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर के राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के मैदान में 5 करोड़ की लागत से बन रहा इंडोर स्टेडियम का निर्माण जलभराव के कारण बाधित था। शिक्षा विभाग और कार्यदायी संस्था की ओर से तीन बार पत्राचार के बाद अब नगर पालिका नाली बनवाएगी। इसके लिए 81 लाख रुपये मंजूर कर दिए गए हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेजों में मिनी इंडोर स्टेडियम बनवाए जा रहे हैं। इनमें बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती जैसे कई इंडोर खेलों की सुविधा होगी। इससे छात्रों को बेहतर खेल के अवसर मिलेंगे। खेल प्रतिभाओं को निखारा जा सकेगा।
स्टेडियम के निर्माण पर 4.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर के राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में 1000 वर्ग मीटर में इंडोर स्टेडियम बनाया जाना है। इसका काम शुरू हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
लेकिन जलभराव के कारण अब तक नहीं हो सका। ऐसे में निर्माण कार्य शुरु कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
शिक्षा विभाग की मानें तो समस्या के समाधान के लिए पालिका परिषद से कई बार पत्राचार किया गया। अब नगर पालिका परिषद की तरफ से समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए नाली का निर्माण कराया जाएगा।
नाली का निर्माण होते ही महीनों से अधर में लटके इंडोर स्टेडियम के निर्माण शुरू हो जाएगा। समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक कुश राय ने बताया कि परिसर में जलभराव से निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। शासन की ओर से यूपी सिडको को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।