फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water on Dharammarpur-Jamania main road, traffic stopped

धरम्मरपुर-जमानिया मुख्य मार्ग पर लगा पानी, आवागमन बंद

Sun, 22 Aug 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Water on Dharammarpur-Jamania main road, traffic stopped
गाजीपुर के धरम्मरपुर-जमानिया मार्ग पर बाढ़ का पानी भरने से आवागमन बंद है। स्थिति यह है कि सड़क पर तीन सौ मीटर तक लगभग डेढ़ फुट तक पानी है। ऐसे में इस मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

गत वर्ष आई बाढ़ के दौरान इसी तरह सड़क पर पानी भर गया था। आवागमन ठप होने के कारण प्रशासन ने पानी निकलवाया था। पानी निकलने से लगभग 800 बीघा खेत भी रबी की बुआई योग्य हो गई थी। इस बार बाढ़ का पानी घटे लगभग एक सप्ताह हो गया है, लेकिन प्रशासन ने सड़क पर लगे पानी को निकालने की कोई कवायद शुरू नहीं की है। इससे लोगों में निराशा है। कुछ साहसी लोग अनुमान लगाकर सड़क पर लगे पानी को पार कर रहे हैं, जो किसी बड़ी अनहोनी को दावत देने जैसा है। सड़क के दोनों तरफ लगभग दस-दस फुट का गड्ढा है जिससे हादसे की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed