फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water lodging in mohallas

जलनिकासी न होने से घरों में घुसा पानी

Wed, 27 Jul 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 27 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
शहर में पानी निकासी की व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। इससे नगरपालिका की बरसात के पहले किये गए इंतजामों की पोल खुल गई है। बदइंतजामी का आलम यह है कि कई मोहल्लों में बारिश की वजह से कई दिनों से पानी जमा है। जमलापुर मोहल्ले में जलभराव से अब तक दर्जनों रिहायशी मकान जमींदोज हो चुके हैं। यहां 40 से अधिक मकान पानी से घिरे हुए हैं। कई मोहल्लों में ऊंचाई पर स्थित मकान ही सुरक्षित है। जबकि अन्य घरों में पानी घुसा हुआ है। सकलेनाबाद, गौतमबुद्ध कालोनी, अफिम फैक्ट्री कालोनी सहित अन्य कई मोहल्लों का भी हाल कुछ ऐसा ही है। पिछले कई सालों से इन मोहल्लों में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

शहर के सकलेनाबाद मोहल्ला में नाला जाम होने से पिछले कई दिनों से कई लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। इसकी वजह लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न वह चैन से खाना खा पा रहे हैं और न ही पानी में विषैले जंतुओं के आने की आशंका से चैन की नींद सो पा रहे हैं। मोहल्ले के प्रेममोहन श्रीवास्तव, विपिन  सिंह, प्रवीण कुमार, आशीष सिंह के मकान सहित जनसेवा विद्यापीठ में पिछले तीन दिनों से पानी लगा हुआ है। जल-जमाव से परेशान लोगों ने बताया कि नाला जाम होने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। बार-बार नगरपालिका  अध्यक्ष को समस्या से अवगत कराने के बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिससे नारकीय जीवन जीने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सबसे अधिक दुर्दशा जमलापुर मोहल्ले के लोग झेलने को विवश हैं। यहां बारिश में अब तक दर्जन भर से अधिक रिहायशी मकान भी गिर चुके हैं। वर्तमान समय में भी यहां बरसात का पानी एक पखवारे से जमा हुआ है। दो दर्जन से अधिक घरों में पानी घुसने से लोग परेशानी में हैं। मोहल्ले में जनरेटर लगाकर पानी निकाला जा रहा है। इस मोहल्ले के श्याम बिहारी चौबे, राजकुमार कुशवाहा, कन्हैयालाल, फिरोज अनवर, खुर्शीद अहमद, भरत कुशवाहा, हीरा कुशवाहा आदि के मकान में पानी घुसा हुआ है। कई मकान पानी से घिरे होने के कारण कभी भी जमींदोज हो सकते हैं। यही हाल नगर के गौतमबुद्ध कालोनी, अफिम फैक्ट्री कालोनी सहित अन्य मोहल्लों की है। यहां रहने वाले दर्जनों लोग बरसात में तिल-तिल कर मरने को मजबूर हैं। आलम यह है कि इन मोहल्लों में सैकड़ों परिवार के बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed