फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Watch out for anarchy, fast action

अराजकतत्वों पर नजर, कार्रवाई तेज

Sun, 16 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Watch out for anarchy, fast action
विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई है। वहीं थाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गावों के अराजकतत्वों पर कार्रवाई तेज कर कर संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभियान के क्रम में पुलिस ने अब तक 730 लोगों को 107/16, चार को 151, तीन को गुंडा एक्ट, 20 के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इसके अलावा 397 लाइसेंसी असलहे में से 156 असलहे जमा कराए जा चुके हैं। साथ ही 30 वाहनों का अभियान के क्रम में पुलिस ई-चालान कर चुकी है। मालूम हो कि पूरे थाना क्षेत्र में 35 मतदान केंद्र हैं। जबकि 77 बूथ है, इनमें से चार क्रिटिकल है। इसके अलावा थाना पुलिस ने चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए ऐसे लोग जो चुनाव में खलल डाल सकते हैं, उन्हें लाल और पीली पर्ची रिसीव कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श ने बताया कि सभी राजनीतिक दल के लोग आदर्श आचार संहिता का पालन करने के साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को लेकर सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed