फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ward number 21 model ward selected, public facilities will increase

वार्ड नंबर 21 को आदर्श वार्ड चयनित, बढ़ेंगी जन सुविधाएं

Sat, 03 Sep 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ward number 21 model ward selected, public facilities will increase
स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत शहर के वार्ड नंबर 21 को आदर्श वार्ड यानी आशा किरण वार्ड के रूप में चयनित किया गया है। शुक्रवार को मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेदारी कैंपेन के तहत जनपद के 136 वार्डों में नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 महात्मा गांधी नगर को आदर्श वार्ड घोषित किया गया।
विज्ञापन

आम घाट गांधी पार्क स्थित जगदेवनगर कॉलोनी के पास नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, वार्ड के सभासद सोमेश मोहन राय ने गेट पर फीता काटकर शुभारंभ किया। वार्ड पार्षद ने बताया कि आदर्श वार्ड बनाने के क्रम में प्रत्येक घर में शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पिंक टॉयलेट, सामुदायिक शौचालय, सार्वजनिक शौचालय की दो बार दैनिक सफाई की सुविधा होगी। प्रत्येक घर से अलग-अलग कूड़ा उठान की व्यवस्था और वेट वेस्ट फ्री-होम कंपोस्टिंग तथा कम्यूनिटी कम्पोस्टिंग की सुविधा बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे ही चयनित वार्ड के लिए विशेष रूप से उपलब्ध कर्मचारी, उचित दूरी पर कूड़ेदान की उपलब्धता, जन-जागरूकता एवं आईईसी की विशिष्ट गतिविधियां, कचरा इकट्ठा होने की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का निराकरण, प्लास्टिक निषेध अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित करवाना, ठोस कचरे का रिसाइकिल एवं पुर्नउपयोग की व्यवस्था, हरियाली और सौन्दर्यीकरण, जल उपचार की समुचित व्यवस्था करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed