{"_id":"a62ce6144ca6ee96f0b3ac894e758737","slug":"walkout-until-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली मार्च तक कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली मार्च तक कार्य बहिष्कार
गाजीपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक गुरुवार को विकास भवन
विज्ञापन
परिसर में हुई जिसमें प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्य बहिष्कार की
अवधि प्रमुख सचिव कार्मिक के आश्वासन पर पहली मार्च तक बढ़ाने का निर्णय
लिया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पहली मार्च तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो दो मार्च से पूर्ण हड़ताल करते हुए सभी विभाग के अवर अभियंता कार्य ठप कर देंगे। महासंघ की मांगों का समर्थन करते हुए उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स पावर कारपोरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर आरसी द्विवेदी ने एक मार्च के बाद से हड़ताल में शामिल होने की बात कही।
उन्होंने कहा कि एक मार्च के बाद पूरे प्रांत के जूनियर इंजीनियर्स ग्रेड पे बढ़ाने को लेकर हड़ताल में शामिल होंगे। वक्ताओं ने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में पीछे हटने का काम नहीं किया जाएगा। महासंघ की मांगे जायज हैं और मिलनी चाहिए और सरकार को विवश होकर मांगों को मानने के लिए विवश होना पड़ेगा।
इस अवसर पर इंजीनियर प्रदीप कुमार शर्मा, मनोज कुमार, अशगर अली, सुनील कुमार, सुरेंद्र नाथ, अरविंद नाथ राय, अंबिका दूबे, सुरेंद्र नाथ यादव, एएन राय, अंबिका प्रसाद दूबे, दुर्गेश श्रीवास्तव, श्रीकांत, प्रदीप शर्मा, मनोज कुमार, शिवराज यादव, आरके सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अखिलेश और संचालन सुरेंद्र प्रताप ने किया।