फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wages of 49.32 lakh MNREGA workers have not been paid for five months

Ghazipur News: पांच महीने से मनरेगा मजदूरों की 49.32 लाख मजदूरी का नहीं हुआ भुगतान

Wed, 23 Apr 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Wages of 49.32 lakh MNREGA workers have not been paid for five months
गाजीपुर। जिले के मनरेगा मजदूरों की पांच महीने की 49.32 लाख रुपये मजदूरी बकाया है। शासन स्तर से धनराशि जारी न होने के कारण मनरेगा विभाग की ओर से अब तक भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मजदूरी का भुगतान न होने के कारण गृहस्थी के संचालन में मनरेगा मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधार लेकर किसी तरह मनरेगा मजदूरी अपनी गृहस्थी चला रहे हैं। जनपद में कुल 3 लाख 34 हजार 695 सक्रिय जॉबकार्ड धारक हैं। जब मनरेगा मजदूर मजदूरी के भुगतान का सवाल उठाते हैं तो हर महीने मनरेगा विभाग आश्वासन देकर टाल देता है। मनरेगा मजदूरों के समक्ष असमंजस की स्थिति है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर कब उनकी मजदूरी का भुगतान होगा। इसके कारण मनरेगा से उनका मोहभंग होने लगा है। सबसे अधिक बकाया कासिमाबाद ब्लॉक में 11.89 लाख रुपये हैं। जबकि जमानिया और मनिहारी ब्लॉक में बकाया एक रुपये भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed