फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Voters did not show enthusiasm

वोटरों ने नहीं दिखाया जोश

Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Voters did not show enthusiasm
जिला पंचायत की रिक्त 41- करंडा द्वितीय सीट (करंडा आंशिक एवं देवकली आंशिक) के उपचुनाव के तहत बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच कराए गए इस चुनाव में करीब 28 फीसदी मतदाताओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान संपन्न होने के बाद सभी चार प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई। मतों की गणना का कार्य शुक्रवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक अंकित भारती के इस्तीफे से खाली हुई करंडा द्वितीय जिला पंचायत की सीट के लिए कराए जा रहे इस उपचुनाव का मतदान आज कराया गया। इसके लिए करंडा आंशिक में 55 तथा देवकली आंशिक में 20 सहित कुल 75 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान की गति काफी धीमी रही। मतदान को लेकर मतदाताओं में कोई खास रुचि नहीं दिखाई दी। इसी का नतीजा रहा कि समय बीतता गया लेकिन इसमें कोई तेजी नहीं आ सकी। मिली जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक इनके भाग्य का फैसला करंडा आंशिक के 37 हजार 207 तथा देवकली आंशिक के 11 हजार 720 सहित कुल 48927 में से 27.92 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान कर किया। उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए देवकली विकासखंड के लिए एक जोनल और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा करंडा ब्लाक के लिए दो जोनल और चार सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही हर मतदेय स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी-अपर जिलाधिकारी एके सिंह एवं जोनल मजिस्ट्रेट अशोकनाथ तिवारी ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियां करंडा के बड़सरा स्थित राममूरत महिला महाविद्यालय तथा देवकली विकासखंड कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा के बीच जमा की गई। मतों की गणना का कार्य संबंधित विकासखंडों देवकली एवं करंडा में शुक्रवार को सुबह आठ बजे से कराया जाएगा।
विज्ञापन

समय बीतने के बाद भी मतदान में नहीं आई तेजी
करंडा। करंडा द्वितीय सीट के उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में कोई रुचि नहीं रही। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मतदान शुरू होने के बाद से इसकी गति जोर नहीं पकड़ सकी। सुबह नौ बजे तक चार प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। इसी तरह दिन में 11 बजे नौ प्रतिशत, एक बजे 16 प्रतिशत, तीन बजे 23 प्रतिशत एवं मतदान संपन्न होने पर 27.92 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंडा में 14 और देवकली में पांच टेबुल पर होगी गणना
करंडा। करंडा द्वितीय की रिक्त जिला पंचायत सदस्य की सीट के उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। करंडा में 14 और देवकली में पांच टेबुल पर मतों की गणना होगी। प्रत्येक टेबुल पर चार कार्मिक लगाए गए हैं। इनमें एक पर्यवेक्षक एवं तीन गणना सहायक रहेंगे। मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

महिलाएं कम निकलीं
करंडा। करंडा द्वितीय जिपं सदस्य की खाली पड़ी सीट के उपचुनाव में युवाओं में मतदान को लेकर कुछ उत्साह दिखाई दिया जबकि महिलाएं बहुत कम संख्या में वोट देने निकलीं। मतदान का प्रतिशत काफी कम होने से राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रत्याशी भी बेचैन दिखाई दिए। समर्थकों की तरफ से मतदाताओं को मतदान के लिए आग्रह किया जा रहा था लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed