फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vision 2047 is futile without basic amenities: MLA

बुनियादी सुविधाओं के बिना विजन 2047 की बात निरर्थक : विधायक

Sun, 17 Aug 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vision 2047 is futile without basic amenities: MLA
विधानसभा में मुद्दों को उठाते सदर के सपा विधायक जैकिशन साहू। स्रोत... स्वयं
गाजीपुर। सपा के सदर विधायक जैकिशन साहू ने विधानसभा में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, सीवर, खाद आदि बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कहा कि जबतक जनता को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क आदि बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल जाती है, तबतक विजन 2047 पर बात करना निरर्थक होगा। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा में करीब आठ सरकारी अस्पताल है और इन सभी अस्पतालों में डाक्टरों की सुविधाएं उपलब्ध नहीं है, जिनकी नियुक्ति है वह आते नहीं हैं। जांच कराने के लिए भी तैयार हूं। मेडिकल काॅलेज में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। वहां मेडिकल छात्रों को पढ़ाने के लिए मेडिकल शिक्षक नही हैं। सदर विधानसभा में विद्युत व्यवस्था जर्जर है। एक ही फीडर जौहरगंज सैदपुर से चार पावर हाउसों को सप्लाई होती है। कहा कि वर्तमान 2025 सही रहेगा, तभी 2047 अपने आप सही हो जाएगा।
विज्ञापन

विधायक जैकिशन साहू ने सदन को बिताया कि 135 करोड़ की नमामि गंगे योजना में शहर में सीवर लाइन 2018 से शुरू की गई है, उसे 2022 में समाप्त हो जाना चाहिए था। बावजूद 2025 में उसका आधा भी काम नहीं हुआ है। पूरे शहर की सड़क जर्जर हो गई है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। लंबी-लंबी लाइन लगाने के बावजूद भी खाद नहीं मिल रही है। विधायक ने मांग किया कि सोलर खरीदने पर कारखानों को 50 प्रतिशत और घरेलू उपभोक्ताओं को 80 प्रतिशत सब्सिडी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed