{"_id":"28e0d645048eaeae3ff2e6f10ed73119","slug":"violence-in-the-two-groups-of-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
हिंदू पीजी कालेज में मंगलवार की देर शाम छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित होने पर अध्यक्ष पद पर हारे एक प्रत्याशी के समर्थकों ने कालेज प्रशासन पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
समर्थकों के साथ कालेज गेट पर धरना शुरू करने के बाद वहां पहुंचे विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों से उनकी भिड़ंत हो गई। मारपीट के दौरान छात्रों के दोनों गुटों में लाठी-डंडे चलने के साथ ही जमकर पत्थरबाजी हुई। उपद्रवी छात्रों ने कालेज परिसर के बाहर जमकर तोड़फोड़ की। सीओ की बोलेरो जीप पर भी पथराव किया गया। छात्रों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। इस घटना में आधा दर्जन छात्र जख्मी हुए हैं।
।
हिंदू पीजी कालेज में मंगलवार की सुबह 8 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई थी। देर शाम मतों की गणना के बाद जैसे ही अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। तभी अध्यक्ष पद पर हारे प्रत्याशी दीपक के समर्थक मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए कालेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए जबकि चुनाव से पूर्व पैर में फैक्चर होने से दीपक अपने घर पर मौजूद था।
विज्ञापन
फिर भी उनके समर्थक कालेज प्रशासन पर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुन: मतगणना कराने या चुनाव स्थगित करने की मांग कर रहे थे।
इस दौरान कालेज प्रशासन ने जीते प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराने की घोषणा की। कालेज के अंदर मौजूद विजयी प्रत्याशी शपथ लेने के लिए कालेज में पहुंच गए, जबकि विजयी अध्यक्ष पद का प्रत्याशी अंबरीश सिंह यादव बाहर थे। उसे पुलिस ने अंदर जाने से रोक लिया कि कहीं गेट पर बैठे समर्थक कोई बवाल न कर दें। इसी बीच अंबरीश के समर्थक गेट पर पहुंचे और धरने पर बैठे छात्रों से भिड़ गए।
पुलिस कुछ समझ पाती कि छात्रों के दोनों गुटों में लाठी-डंडे और पत्थर चलना शुरू हो गया। करीब डेड़ घंटे तक रह-रहकर छात्रों में पत्थरबाजी होती रही। मारपीट के दौरान छात्रों ने कालेज के बाहर पड़ी कई कुर्सियों और बाइकों को तोड़ डाला।
पथराव में सीओ की बोलेरो जीप का शीशा चकनाचूर हो गया। उपद्रवी छात्रों पर लाठियां भांजकर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। सके बाद विजयी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को कड़ी सुरक्षा के बीच कालेज में ले जाकर शपथ दिलाई गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एएन सिंह का कहना था कि उपद्रवी छात्रों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।