फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villages will get electricity, fields will become fertile: Virendra

गांवों को मिलेगी बिजली खेत बनेंगे उर्वरः वीरेंद्र

Tue, 12 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Villages will get electricity, fields will become fertile: Virendra
गाजीपुर/दुबिहा। करीमुद्दीनपुर ग्राम मेें बनाए गए स्थायी वृहद गौ-आश्रय स्थल पर बायोगैस प्लांट का शिलान्यास मंगलवार को बलिया के सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के लग जाने से बिजली का उत्पादन होगा, जिससे आसपास के गांवों को आपूर्ति हो सकेगी। तैयार होने वाले कंपोस्ट से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। संयंत्र में गैस उत्पादन के लिए कच्चे माल के रूप में गोबर की खरीद की जाएगी। इससे गोशाला की आय भी बढ़ेगी और आसपास के किसानों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि मगई नदी के रास्ते अगर किसी प्रकार का अवरोध है तो उसे तुरंत तुड़वाकर नदी के बहाव का रास्ता सही किया जाए जिससे बाढ़ के दौरान इन इलाकों में कम से जलजमाव हो सके तथा किसानों को अपनी भूमि पर अधिक से अधिक सिंचाई, बुवाई का अवसर प्राप्त हो सके। सांसद ने विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रघुवरगंज से हाटा होते हुए खेमपुर तक मगई नदी के बाहरी सेक्शन सुधार एवं ड्रेसिंग कार्य का शिलान्यास एवं निरीक्षण किया। जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके बाद सांसद, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने मगई नदी तट पर वृक्षारोपण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के गोवर्द्धन योजना के अंतर्गत बायोगैस प्लांट के निर्माण के प्राक्कलन की धनराशि 34.52 लाख है। इसकी क्षमता 60 घन मीटर तथा कार्यदायी संस्था अधि.अभि. खंड कार्यालय उ.प्र. जल निगम ग्रामीण गाजीपुर है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डीसी मनरेगा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, डॉ. हरिवंश सिंह, डॉ. एसके रावत, मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर राय, बुझावन राय, श्यामराज तिवारी, नथुनी सिंह, देवा सिंह, रविंद्रनाथ राय, हिमांशु राय, पंकज राय, संजू राय, विमलेश राय, उपेंद्र राय, आत्मेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed