फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers worried about clean water as ground water level goes down

Ghazipur News: भू जलस्तर नीचे चले जाने से स्वच्छ पानी के लिए ग्रामीण परेशान

Wed, 29 Nov 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Villagers worried about clean water as ground water level goes down
भीमापार। सादात विकासखंड के जगदीशपुर गांव के लोग भू जलस्तर नीचे चले जाने से उनके घरों में लगा हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया है, जिससे स्वच्छ पेयजल को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। सरकार के जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल के सपने को जिम्मेदार पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लाखों की लागत से सुंदर पानी की टंकी तो बनाई गई और पाइप लाइन भी डाली गई लेकिन लगभग डेढ़ दशक बीत जाने के बावजूद लोगों के घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है की जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। कई बार जल निगम और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बसपा शासन काल में 2007-08 में ग्रामीणों की मांग पर पूर्व विधायक अमेरिका प्रधान के प्रयास से जगदीशपुर गांव में पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। इस पानी टंकी से ग्राम पंचायत जगदीशपुर के प्रत्येक पूरवे में पानी की सप्लाई होनी थी, लेकिन एक करोड़ से अधिक खर्च होने के बाद भी आज तक लोगों को पीने के शुद्ध पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस जल निगम की टंकी से 250 से 300 घरों में कनेक्शन दिया गया है। उन घरों में पिछले 15 वर्षों से कभी-कभी पानी आ जाता है। जो इधर चार महीने से लगातार बंद पड़ा है। पूर्व ग्राम प्रधान विनोद शंकर ने बताया कि कई बार जल निगम के अधिकारियों से लेकर तहसील दिवस पर पानी टंकी से जलापूर्ति न होने की शिकायत की गई थी, जिसे तत्कालीन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संज्ञान में लेते हुए पानी टंकी की मरम्मत और नई पाइप लाइन बिछाने के लिए बजट भी जारी किया था। लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से पैसे का बंदरबांट हो गया। इसके कारण आज तक पानी टंकी हैंडओवर नहीं की जा सकी। श्याम कुंवर राजभर ने बताया कि जलनिगम की पाइपलाइन गांव के अंदर जगह-जगह लिकेज है। टंकी भी सही नहीं है, बिजली रहने पर सीधे मोटर चलाकर आपूर्ति की जाती है। अच्छे लाल राजभर ने बताया कि जब से पानी टंकी का निर्माण हुआ है तब से आज तक गांव के लठवा मौजा तक पानी नहीं पहुंच सका। बृजेश सिंह ने बताया कि जब से पानी टंकी का निर्माण हुआ तब से आज तक मुश्किल से छह महीने ही जलापूर्ति की गई। किशन ने बताया कि टंकी से सप्लाई न होने से पानी की समस्या से पूरा गांव परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जलनिगम के अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि टंकी चालू करने के लिए ठेकेदार को पत्र लिखा गया है। एक सप्ताह के अंदर पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed