{"_id":"6a626e865e4131d9ed0d9800","slug":"villagers-staged-a-protest-by-sitting-in-the-mud-due-to-the-poor-condition-of-the-road-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-156643-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सड़क खराब होने पर कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सड़क खराब होने पर कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फतेहउल्लापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में जमे कीचड़ के बीच खड़े बच्चें। स्रोत- आयोजक
गाजीपुर। सदर विकास खंड के फतेहउल्लापुर-कोढ़नियापुर मुख्य मार्ग की जर्जर हालत से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण सड़क के कीचड़ में बैठ गए और मार्ग पर लेटकर जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई।
सिद्धार्थ राय के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में ग्रामीणों ने बताया कि मंडी समिति के अधीन आने वाला करीब एक किलोमीटर लंबा यह मार्ग वर्षों से गड्ढों, कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर आए दिन साइकिल और बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़क किनारे फैली गंदगी से स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मंडी समिति और जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत, जलनिकासी और साफ-सफाई की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की।
एसडीएम सदर विनोद जोशी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संबंधित विभाग को सड़क की मरम्मत के लिए जल्द पत्र भेजा जाएगा। प्रदर्शन में दीपक चौहान, प्रमिला बिंद, अजय यादव, गुड़िया देवी, मिश्री बिंद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।