फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers sit on dharna in protest against stoppage of water supply

Ghazipur News: पानी सप्लाई बंद होने के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण

Wed, 11 Jun 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers sit on dharna in protest against stoppage of water supply
मुहम्मदाबाद। लौवाडीह गांव में जलजीवन मिशन के तहत बनी पानी टंकी की सप्लाई रोके जाने से नाराज ग्रामीण बुधवार को पानी टंकी परिसर में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

लौवाडीह गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी से लौवाडीह और पारो गांव के घरों में पानी की सप्लाई होती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तानाशाही रवैया अपनाते हुए संबंधित अधिकारी दो दिनों से पानी की सप्लाई बंद कर दी है। पानी की सप्लाई अचानक बंद होने के बाद पूछने पर ऑपरेटर ने बताया कि ऊपर से आदेश दिया गया है कि सप्लाई बंद कर दी जाए। इससे नाराज ग्रामीण ग्राम प्रधान रविशंकर राय के नेतृत्व में टंकी परिसर में धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी होने पर अधिकारियों ने टंकी से पानी की सप्लाई शुरू करवाई। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।

जलजीवन मिशन के ब्लॉक इंचार्ज सुब्रतो ने बताया कि ग्राम प्रधान उन्हें एनओसी नहीं दे रहे हैं। इससे सप्लाई काटनी पड़ी। वहीं, ग्रामप्रधान रविशंकर राय संजू ने बताया कि एनओसी पर हस्ताक्षर के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पर, अभी तक गांव में कनेक्शन का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। इस वजह से कई जगहों पर पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

साथ ही ग्रामसभा में पाइप लाइन की खोदाई के बाद सड़कें वैसे ही खराब पड़ी हुई हैं। ऐसे में इन्हें कैसे एनओसी दे दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed