{"_id":"61b390baee395055e61f7f4a","slug":"villagers-returning-home-were-attacked-by-miscreants-firing-ghazipur-news-vns627210246","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे ग्रामीणों पर दबंगों ने किया हमला, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौट रहे ग्रामीणों पर दबंगों ने किया हमला, फायरिंग
विज्ञापन
क्षेत्र के बदौली अदाई गांव में बृहस्पतिवार की देर रात एक कार्यक्रम से घर लौट रहे ग्रामीणों पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमला किया और हवाई फायरिंग की। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए गौड़ऊर सीएचसी भेज दिया। घायलों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस तीन लोगों गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
बदौली अदाई गांव निवासी रमाशंकर पासवान के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रुदल प्रसाद गोंड, रणजीत राजभर, रामजीत राजभर और हिमांशू खरवार घर लौट रहे थे। वे कुछ ही दूूरी पर पहुंचे ही थे कि घात लगाए कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से उनके ऊपर हमला बोल दिया। आवाज सुनकर बचाव करने पहुंचे उमेश, मंगल राजभर, रोशन कुशवाहा, राजेंद्र राजभर और किशोरी रजनी को हमलावर मारने पीटने लगे। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस को आता देख हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
हमले में रणजीत राजभर, रामजीत राजभर, रुदल प्रसाद गोंड, रामखेलावन, उमेश गोंड, रोशन कुशवाहा, मिंटू सिंह और किशोरी रजनी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए गौड़ऊर स्थित सीएचसी भेजा। इधर घायल रूदल प्रसाद गोड़ की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर राजनारायण यादव, रामकेवल यादव, अरविंद यादव, रामचंद्र यादव, कृपा यादव, संतोष यादव, शिवजी यादव, फरहंगी यादव, शिवकुमार यादव, शिवसागर यादव और सोनू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही राजनारायण यादव, रामकेवल यादव, फरहंगी यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।