फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers raised slogans against Tehsil administration

ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 29 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised slogans against Tehsil administration
मरदह। थाना क्षेत्र के जागोपुर गांव में आधा दर्जन मकान बुधवार को हुए बारिश के पानी से चारों तरफ से घिर गए, जिससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि मुहल्ले से बरसात के पानी निकासी का जो मार्ग है। उसमें पड़ी पुलिया को गांव के दबंग एक व्यक्ति ने मिट्टी डालकर पाट दिया है। इससे पानी निकास मार्ग बंद हो चुका है।
विज्ञापन

कई बार तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस, ग्राम प्रधान, सचिव, पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसके फलस्वरूप बारिश के पानी से सभी मकान चारों तरफ से घिर गये हैं। ऐसे में आने जाने में भारी दिकक्तों का सामना करना पड़ रहा। उच्चधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। साथ ही चेताया कि अगर जल्द से जल्द निजात नहीं मिला तो ब्लाक मुख्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर चौथी यादव, रमई यादव, त्रिलोकी यादव, दुब्बर यादव, राकेश यादव, चिंता देवी, ममता देवी, रेश्मा देवी, सुनील यादव, विमलेश यादव, संजय यादव, गोलू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed