{"_id":"61ababee95337e6a7929520d","slug":"villagers-protest-against-kotdar-ghazipur-news-vns6261226121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार की मनमानी से ग्रामीणों का फुटा गुस्सा, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार की मनमानी से ग्रामीणों का फुटा गुस्सा, दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के सराय मानिक राज गांव में राशन वितरक की अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शनिवार को कोटे की दुकान पर पहुंच प्रदर्शन किया और कोटेदार के घर के सामने सड़क पर धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप था कोटेदार की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विकास खंड मनिहारी के सराय मलिक राज ग्राम पंचायत में बीते वर्षों से सरकारी वितरण प्रणाली गड़बड़ी की जा रही है। इसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने हो हल्ला किया लेकिन दो चार को खाद्यान्न देकर चुप करा दिया जाता रहा। कई ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन और पूर्ति अधिकारी से भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन माह से पात्र गृहस्थी वाले कार्डधारकों को खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने गांव की सड़क पर धरना प्रदर्शन कियो। धरना प्रदर्शन सुबह नौ बजे दोपहर एक बजे तक चला। सूचना पर पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार का रजिस्टर, फिंगर मशीन जब्त कर लिया और कोटा बर्खास्त करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों ने सप्लाई इंस्पेक्टर से बताया कि जारी हुए पात्र गृहस्थी के कार्ड पर निर्धारित गल्ले का आवंटन कोटेदार द्वारा तीन माह से नहीं किया जा रहा। धरना प्रदर्शन में कमलेश राम, भीम आर्मी के प्रदेश मंडल अध्यक्ष विनय सागर मौजूद रहे।