फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers expressed protest by planting paddy on the road

Ghazipur News: मार्ग पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

Sat, 12 Aug 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers expressed protest by planting paddy on the road
रेवतीपुर। ब्लाक क्षेत्र के नगदीलपुर गांव में जलनिकासी की समस्या और गांव के मुख्य मार्ग पर महीनों से जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों का शुक्रवार को धैर्य जबाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जलजमाव के बीच खड़े होकर प्रदर्शन करने के अलावा पानी में धान की रोपाई कर अपना आक्रोश जाहिर किया। बताया जलनिकासी को लेकर पूर्व में कई बार ब्लाक स्तर से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा इसके निराकरण को लेकर सिर्फ आश्वासन दिया गया। मुख्य मार्ग पर पानी से निकल रहे दुर्गंध से लोगों का जीना दुभर हो गया है। स्थिति यही रही तो भविष्य में संक्रामक रोग को फैलने से रोका नहीं जा सकता है। साथ ही लोगों ने चेताया कि अगर एक हफ्ते के अंदर इसका निदान नहीं किया गया तो ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय का घेराव करने के साथ ही ताड़ीघाट बारा नेशनल हाइवे को जाम करेने के लिए विवश होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर समाजसेवी और जिला पंचायत प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, भीष्म यादव, राम सुरेश, मोहन उपाध्याय, मनोज यादव, सुख्खन चौधरी, बेचन चौधरी, धर्मदेव, राजेंद्र, कृष्णानंद उपाध्याया और शांति देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed