फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers demonstrated for the demand of drain construction

नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for the demand of drain construction
मरदह विकासखंड के कंसहरी ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को सड़क पर लगे गंदे पानी से निजात पाने के लिए नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

लंबे समय से ग्राम पंचायत में मात्र एक सफाई कर्मचारी है। इससे संपूर्ण गांव की साफ-सफाई कराना संभव नहीं है। चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ। गांव कि नलियां ओवरफ्लो होकर रास्ते में बह रही है। तैनात सफाई कर्मी सिर्फ खानापूर्ति कर रफूचक्कर हो जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बिजवनपुर मौजा के बगल में स्थित कसंहरी दलित बस्ती के मुख्य मार्ग पर नाली का निर्माण नहीं होने के कारण आधा दर्जन लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और जमा होते - होते घुटने भर हो गया है। प्रतिदिन रास्ते से सैकड़ो लोगों का आवागमन है, जिन्हे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत गांव से लेकर ब्लाक मुख्यालय के जिम्मेदार लोगों से की, लेकिन किसी ने इसकी सूध नहीं ली। क्षुब्ध होकर आवागमन करने वाले लोग आक्रोशित होकर प्रधान, सचिव, सफाई कर्मी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रर्दशन किया। गांव के अभय कुमार, अजय कुमार, अनिल श्रीवास्तव, राजेश राम, सूर्यप्रकाश, प्रदीप कुमार, विरेंद्र राम, लखेंद राम, राकेश, धर्मेंद्र, अशोक, रामनाथ, उमेश, पंकज, सोनू, अवनीश ने प्रर्दशन करते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रर्दशन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्राम प्रधान मुन्ना यादव ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द नाली निर्माण कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed