फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers demonstrated by standing in water

पानी में खड़े होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 26 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated by standing in water
बिरनो विकासखंड के लहुरापुर गांव की गुरिया उसर दलित बस्ती में दो दशकों से आवागमन के लिए चकरोड तक नहीं बना है। इससे परेशान ग्रामीणों ने बीच रास्ते पर पानी में खड़े होकर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

ग्रामीण रामअवध राम, रामदास राम, राजेंद्र राम, गुलौची देवी, राकेश कुमार, नरेंद्र राम, अशोक कुमार, बलजोर राम, मुकेश कुमार, दयाराम, रामप्रवेश राम, संजय कुमार, सुख्खू राम आदि ने बताया कि चकरोड निर्माण के लिए कई बार सचिव, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य आदि से लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों तक को अवगत कराया गया लेकिन किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। घुटने भर पानी में हम लोग आने-जाने के लिए मजबूर हैं। यहां तक की गांव में नातेदार-रिश्तेदार भी अब आने से हिचकिचाते हैं। बरसात के मौसम में पूरी दलित बस्ती के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने चेताया कि गांव का चकरोड नहीं बना तो हम लोग जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस सबंध में बिरनो की खंड विकास अधिकारी प्रीति तिवारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए गांव के ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित कर समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed