फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers blocked road to demand CBI inquiry

सीबीआई जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Sat, 26 Sep 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked road to demand CBI inquiry
सिपाही के मौत के बाद जांच की मांग को शनिवार की सायंकाल लेकर वाराणसी - गाजीपुर मार्ग पर जाम करते ग्र - फोटो : GHAZIPUR
खानपुर (गाजीपुर)। प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली में तैनात सिपाही आशुतोष यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत से लोगों में आक्रोश है। शनिवार को शव पहुंचते सीबीआई जांच की मांग लेकर ग्रामीणों ने खरौना गांव के सामने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग जाम कर दिया। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पहुंचे सैदपुर सीओ राजीव द्विवेदी के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। तब जाकर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। इधर शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इलाके के खरौना गांव निवासी सिपाही आशुतोष यादव प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात थे। बीते 25 मार्च की शाम पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होते ही परिजन ग्रामीणों के साथ लालगंज के लिए रवाना हो गए थे। घटना के दूसरे दिन शव आने की जानकारी होते ही ग्रामीण खरौना गांव के सामने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर पहुंच गए और शाम पांच बजे से जाम लगा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पन्ने लाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे और समझाने-बुझाने में जुट गए, लेकिन बात नहीं बनी। करीब एक घंटे बाद सीओ सैदपुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के दादा बैजनाथ यादव से बात की। इस दौरान मृतक के दादा ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए सीओ को पत्रक सौंपा। इस पर सीओ ने मोबाइल द्वारा प्रतापगढ़ एसपी से बातकर जांच का आश्वासन दिया। तब- जाकर शाम करीब साढ़े छह बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दादा बोले - लालगंज पुलिस कर रही लीपापोती
शव घर पहुंचते ही मां उर्मिला देवी दहाड़ मार कर रोने लगी। परिजनों के बिलखने से गांव में मातम फैल गया। दादा बैजनाथ यादव ने बताया आशुतोष अभी 10 दिन पूर्व छुट्टी काट कर 16 सितंबर को ड्यूटी पर गया था। उसे किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं था। लालगंज पुलिस द्वारा उसके आत्महत्या करने की सूचना से पूरा परिवार स्तब्ध है। उन्होंने आशंका जताई कि लालगंज पुलिस इस मामले में लीपापोती कर रही है। पौता ईमानदार किस्म का सिपाही था। कभी हिम्मत हारने वाला नहीं था। वह आत्महत्या नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed