फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Village head arrested for molesting girl child

Ghazipur News: बालिका के साथ छेड़छाड़ में ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Village head arrested for molesting girl child
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्राम प्रधान द्वारा पांच वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया। रविवार को पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

एक गांव की पांच वर्षीय बालिका शनिवार की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव के प्रधान पप्पू सिंह बच्ची को टॉफी और कुछ खाने-पीने की लालच देकर पंचायत भवन पर ले गया। वहां ले जाकर उसने बालिका के साथ छेड़छाड़ और गंदी हरकत की। बालिका बहुत देर बाद घर पहुंची तो परिजनों को ग्राम प्रधान की हरकत की जानकारी हुई।
विज्ञापन

बालिका के परिजनों ने तत्काल ग्राम प्रधान के पास पहुंचकर शिकायत की तो ग्राम प्रधान पीड़िता के परिजनों से उलझ गया। पीड़िता के दादा ने आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ लिखित तहरीर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी ग्राम प्रधान पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed