{"_id":"61d1e6bf106b966e4d3ea3b1","slug":"village-head-and-son-injured-by-beating-ghazipur-news-vns6313880199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान एवं पुत्र को दबंगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान एवं पुत्र को दबंगों ने पीटा
विज्ञापन
निर्माणाधीन पंचायत भवन परिसर को समतल कराने के लिए मिट्टी डालने के विवाद के दौरान कुछ लोगों ने क्षेत्र के पलहीपुर गांव के ग्राम प्रधान सुदर्शन यादव एवं उनके पुत्र अरविंद यादव को रविवार की सुबह मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही बाइक क्षतिग्रस्त कर दी।
ग्राम प्रधान एवं उनके पुत्र को मारने-पीटने की सूचना पर आक्रोशित ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राधेश्याम यादव सहित पचास की संख्या में ग्राम प्रधान थाने पहुंच गए। इधर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने एवं तीन हमलावरों को हिरासत में लेने के साथ ही सख्त कार्रवाई करने की बात करने पर ग्राम प्रधान शांत हुए। ग्राम प्रधान सुदर्शन यादव की तहरीर पर मरदह पुलिस ने पलहीपुर गांव निवासी शोभनाथ यादव, सुनील यादव, अनिल यादव, श्यामलाल यादव, बगरेश यादव के खिलाफ मारपीट, धमकी, सामान क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा दर्ज किया है। घायल ग्राम प्रधान एवं उनके पुत्र का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर तीन हमलावरों को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान थाने में ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम यादव, ओमप्रकाश राय, धर्मेंद्र सिंह, रामविजय यादव, रामभुवन राम, करन चौहान, चंद्रभान सिंह, कमलेश यादव, मुकेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
0000
इनसेट
प्रधानों की भीड़ देख भड़के उपनिरीक्षक
मरदह। ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल जब थाने के गेट से परिसर में प्रवेश किया तो भारी संख्या में लोगों को देख कर उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा भड़क उठे और सभी को कहने लगे कि इतनी संख्या में कहां आ रहे यह बात सुनकर प्रधान संघ को काफी नागवार गुजरा। जिसने कड़े शब्दों में आपत्ति जताई तो तब जाकर उप निरीक्षक शांत हुए।यह बातें थाने परिसर से लेकर बाहर बाजार तक काफी चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
0
इनसेट
मिट्टी बनी विवाद की वजह
मरदह। पलहीपुर ग्राम पंचायत में जिस स्थान पर पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है उस जमीन पर दबंगों का पूर्व में कब्जा था। पंचायत भवन निर्माण के लिए राजस्व टीम द्वारा पुलिस बल के साथ उस ग्राम समाज की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया था। ग्रामीणों ने बताया कि हलावर पक्ष द्वारा उस जमीन में मिट्टी डलवाईगई थी जिसका मुआवजा वह ग्राम प्रधान द्वारा मांग रहे थे । ग्राम प्रधान द्वारा मिट्टी मुआवजा न देने से वह लोग ग्राम प्रधान के प्रति आक्रोशित थे। इसी को लेकर जब ग्राम प्रधान एवं उनके पुत्र मिट्टी डलवा रहे थे ।इसी दौरान हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया।