{"_id":"65d8dc7dcef02c81e405a9a4","slug":"village-development-officer-suspended-for-negligence-ghazipur-news-c-313-1-svns1022-111179-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
गाजीपुर। नवीन अस्थायी गोशाला के निर्माण में लापरवाही बरतने पर जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज ने शुक्रवार को बिरनो विकास खंड के ग्राम विकास अधिकारी मनीष कुमार गोंड को निलंबित कर दिया।
शासन गो संरक्षण को लेकर काफी गंभीर है। इस क्रम में करीब ढाई महीने पूर्व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की ओर से पूर्व में निर्देश दिया गया था कि जनपद के 16 ब्लाॅकों में एक-एक अस्थायी गोशालाओं का निर्माण होगा, जिससे निराश्रित गोवंशों का संरक्षण किया जा सके। जांच में पाया गया कि जनपद के 15 ब्लाॅकों में अस्थायी गोशालाओं का निर्माण कर दिया गया है, लेकिन बिरनो विकासखंड में इसका निर्माण कार्य अपूर्ण है। वहां पर केवल ग्राउंड फ्लोर का ही निर्माण कार्य हुआ है। कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में बिरनो के ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज ने बताया कि लापरवाही बरतने के मामले में विकासखंड बिरनो के ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित किया गया है।
गोवंश के संरक्षण को लेकर डीएम सख्त
गाजीपुर। शासन की मंशा के अनुरुप गोवंश के संरक्षण को लेकर डीएम काफी सख्त हैं। बीते 21 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम आर्यका अखौरी ने निर्देश दिया था कि किसी भी स्थिति में सड़क और खेतों में गोवंश दिखने न पाए। उन्होंने सड़कों पर गोवंश छोड़ने वाले लोगों को चिन्हित करके एफआईआर कराने का भी निर्देश दिया था।