फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vignvinashk the devotion of the faithful

विघ्नविनाशक की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु

Tue, 06 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vignvinashk the devotion of the faithful
विघ्नविनाशक की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार से विघ्न विनाशक के पूजन की धूम  शुरू हो गई। शहर में भव्य पांडालों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का  पट्ट रात में सात और आठ बजे के बीच विधिवत पूजन-अर्चन के बाद खोल दिया गया।  पट्ट खुलते ही पांडालों पर दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के  मिश्रबाजार, चीतनाथ, स्टीमरघाट, नवापुरा, झंडातर सहित अन्य मुहल्ले में  पूजा समितियों की तरफ पांडाल में गजानन की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।
विज्ञापन


  मंगलवार को सुबह से लेकर देर रात तक गणेश जी की पूजन की धूम मची रही।  पांडालों में डीजे पर बज रहे गणेश जी के गीत और भक्तों की ओर से बीच-बीच  में गणपति बप्पा मोरया का जयघोष किए जाने से वातावरण पूरी तरह से गणेशमय  बना रहा।जिले  में गणेश पूजन की शुरुआत नवयुवक गणेश पूजन समिति चीतनाथ की तरफ से की गई  है। समिति के लोगों ने 14 वर्ष से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन का  कार्य शुरू किया, जो लगातार जारी है। छवलका ईनार पर भगवान  गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-पाठ किया जा रहा है।
विज्ञापन


गणेश  पूजन समिति मिश्रबाजार की तरफ से अति प्राचीन शिव मंदिर में भगवान  गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। मंदिर सहित इसके आस-पास झालरों की   सजावट की गई है।  इस मंदिर में चार वर्षों से प्रतिमा स्थापित की जा रही है। बाल गणेश पूजा समिति मिश्रबाजार के नन्हें-मुन्ने समिति के  सदस्यों का हौसला भगवान गणेश की पूजा को लेकर काफी बुलंद है। अपने सार्मथ्य  के अनुसार समिति के छोटे-छोटे सदस्यों ने मिलकर विघ्न विनाशक की छोटी  प्रतिमा पांडाल में स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच वर्षों से गणेश की पूजा कर  रहे सदस्यों ने बताया गणेश पूजा से उनके मन को सुकून निकला है। बाल दुर्गा  समिति स्टीमरघाट की तरफ से पांडाल में भगवान गणेश की  प्रतिमा स्थापित की गई।  बाल गणेश गनपति पूजा समिति चीतनाथ घाट की तरफ से भगवान गणेश की प्रतिमा पांडाल में स्थापित की गई। शहर के विभिन्न मुहल्लों में पांडालों में स्थापित गणपति का दर्शन करने के भीड़ उमड़ रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed