फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Victim's statement recorded, accused not arrested

Ghazipur News: पीड़िता का बयान दर्ज, गिरफ्तार नहीं हुए आरोपी

Mon, 20 Nov 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Victim's statement recorded, accused not arrested
रेवतीपुर। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का गला रेतने और दुष्कर्म की आशंका के मामले में पुलिस ने पीड़िता का बयान तो दर्ज कर लिया गया है, लेकिन एक हफ्ता बीतने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। परिजनों ने पुलिस पर जांच में सुस्ती बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अभी तक न तो स्लाइड की रिपोर्ट आई और पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान हुआ। एक सप्ताह पहले गांव के बाहर धान के खेत में किशोरी खून से लथपथ मिली थी। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे, जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी। पुलिस किशोरी मेडिकल अस्पताल ले गई थी, जहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। हालत में सुधार होने पर किशोरी को दोबारा मेडिकल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने तो किशोरी का बयान दर्ज कर लिया है लेकिन मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान अभी नहीं हुए। वहीं, पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं कर सकी। इससे पीड़िता के परिजनों में रोष है। उनका कहना है कि पुलिस अब तक छह संदिग्धों से पूछताछ करने की बात कह रही है लेकिन नतीजा क्या निकला, यह नहीं बता रही। वहीं, प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि किशोरी का बयान दर्ज हो गया है। अब जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। वहीं, मामले के खुलासके लिए कई लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। छानबीन की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed