{"_id":"6256ff770475fa440b4b6618","slug":"vicious-arrested-for-committing-murder-three-absconding-ghazipur-news-vns648171337","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या को अंजाम देने जा रहा शातिर गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या को अंजाम देने जा रहा शातिर गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हत्या को अंजाम देने जा रहे एक शातिर अपराधी को धर-दबोचा। जबकि तीन अपराधी चकमा देकर फरार हो गए। तलाशी लेने पर एक पिस्टल, एक तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा और बाइक बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर शातिर का चालान कर दिया। जबकि फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस उतरौली पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर युवक आता दिखाई पड़ा। वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सिपाहियों ने उसे धर-दबोचा। जबकि उसके तीन अन्य साथी शातिर बदमाश फरार हो गए। पूछताछ में उसने अपना नाम करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर रामानंद का पुरा निवासी विशाल यादव बताया। तलाशी लेने पर एक तमंचा, एक पिस्टल, तीन कारतूस, एक खोखा, एक बाइक और 1200 रुपये बरामद किए। उसने बताया कि वह अपने तीन और साथियों अमित सिंह , सौरभ सिंह और बबुआ उर्फ अमरजीत कुमार सिंह के साथ हत्या को अंजाम देने जा रहा था। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर अपराधी है। वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ हत्या की घटना को अंजाम देने जा रहा था। फरार शातिरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।