फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Very less cash in the hands of all the three candidates

तीनों उम्मीदवारों के हाथों में काफी कम नगद धनराशि

Fri, 11 Feb 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Very less cash in the hands of all the three candidates
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन तीन उम्मीदवारों की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सिबगतुल्लाह अंसारी और सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर के पास नकदी ज्यादा नहीं है लेकिन लाइसेंसी असलहे हैं जबकि सुनीता सिंह लाखों की संपत्ति की मालकिन हैं।
विज्ञापन

सिबगतुल्लाह अंसारी के पास एक लाख 75 हजार तथा उनकी पत्नी जौहर फातिमा के पास एक लाख नगद है। इसके अलावा उनके पुत्रों सुहेब के पास डेड़ लाख, सलमान के पास एक लाख तथा सहर अंसारी के पास 75 हजार है। पूर्व विधायक के एक बैंक खाते में 1066973, दूसरे खाते में 1943638, तीसरे खाते में 632172 तथा उनकी पत्नी के एक खाते में 285 जबकि दूसरे में 5398 रुपये जमा हैं। इनके पास एक सफारी वाहन तथा पत्नी के पास दो सौ पचास ग्राम सोने के आभूषण तथा पांच सौ ग्राम चांदी के बर्तन हैं।
विज्ञापन

सिबगतुल्लाह अंसारी के पास तीन सौ बोर की लाइसेंसी राइफल, डीबीबीएल गन, रिवाल्वर 357 बोर है। जिलाधिकारी द्वारा तीनों शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर मुहम्मदाबाद कोतवाली में तीनों शस्त्रों को जमा करा लिया गया है। पुत्र सुहेब के पास तीन सौ बोर की राइफल एवं कारतूस है जिसके लाइसेंस को डीएम द्वारा निरस्त कर मुहम्मदाबाद कोतवाली में जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहूराबाद से सुभासपा प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर के पास 75 हजार, पत्नी तारामनी के पास 55 हजार, पुत्र अरविंद के पास 70 हजार तथा अरुण के पास 65 हजार नगद है। ओमप्रकाश के एक बैंक खाते में 3379, दूसरे खाते में 80072 तथा तीसरे खाते में 2688828 तथा पत्नी के एक खाते में 194878, दूसरे में 1661 तथा पुत्र अरविंद के एक खाते में 2972, दूसरे में 135548, तीसरे में 58647 तथा चौथे में कोई राशि नहीं है। पुत्र अरुण के एक खाते में 16666, दूसरे में 221927, तीसरे में 30571, चौथे खाते में 333400 रुपये जमा है। ओमप्रकाश राजभर के पास एक एंबेसडर कार, सोने की तीस ग्राम की चेन, सोने की छह अंगूठी है। जबकि पत्नी के पास सोने की तीन चेन, सोने का चार झुमका, चार कंगन है। पुत्र अरविंद के पास दो सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठी तथा छोटे पुत्र अरुण के पास दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी है। ओमप्रकाश के पास 95 हजार की रिवाल्वर तथा पुत्र अरविंद एवं अरुण के पास एक-एक पिस्टल है।

जमानिया से भाजपा की उम्मीदवार विधायक सुनीता सिंह के पास एक लाख 26 हजार 710, पति परीक्षित सिंह के पास 520280 नगद है। सुनीता के एक खाते में 303236.87, दूसरे खाते में 15 हजार, तीसरे खाते में 15 हजार तथा अन्य खातों में 5338 एवं 11608 तथा 6988 रुपये जमा है। उनके पति के एक खाते में 83756.92, दूसरे में 2543999.94, तीसरे खाते में शून्य, चौथे खाते में 12011900 रुपये जमा है। सुनीता सिंह के पास तीन सफारी तथा उनके पति के पास दो डंपर, एक फारच्यूनर, एक जीप, एक एक्सेंट, एक सफारी, चार जेसीबी वाहन तथा एजेक्स मशीन है। सुनीता के पास 498.069 ग्राम सोना तथा 2.01 कैरेट हीरा, पति के पास 35.069 ग्राम सोने के आभूषण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed