फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vehicles will zoom across the rail-cum-road bridge next year.

Ghazipur News: अगले वर्ष रेल सह रोड ब्रिज पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Wed, 15 Jul 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will zoom across the rail-cum-road bridge next year.
रेल सह रोड ब्रिज के अप्रोच का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
गाजीपुर। गंगा पर स्थित रेल सह रोड ब्रिज के एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य करीब 26 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। 53.7 करोड़ रुपये की लागत से रेल सह रोड ब्रिज के एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य एनएचआई की ओर से कराया जा रहा है। विभाग का दावा है कि 2027 तक एप्रोच मार्ग बनाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

गंगा पर स्थित रेल सह रोड ब्रिज का एप्रोच मार्ग 3.6 किलोमीटर लंबा है। वर्तमान में रेल सह रोड ब्रिज के दोनों छोर पर एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अब तक केवल एक छोर पर कार्य चल रहा था। लेकिन मेदनीपुर की ओर भी कार्य शुरू होने के कारण एप्रोच निर्माण में तेजी आई है। वहीं रेल सह रोड ब्रिज के बगल में स्थित हमीद सेतु जर्जर हो चुका है। इसके कारण इस पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक है। इसके कारण भारी वाहनों को चंदौली, बिहार जाने में परेशानी होती है। रेल सह रोड ब्रिज के एप्रोच मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था को पंख लगेंगे। वहीं एनएचआई के परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि रेल सह रोड ब्रिज के एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसका निर्माण होने के बाद जनपद के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


एक नजर में रेल सह रोड ब्रिज
गंगा पर रेल सह रोड ब्रिज का निर्माण 420 करोड़ की लागत से हुआ है। यह 14 पिलरों पर टिका है। परियोजना की आधारशिला 14 नवंबर वर्ष 2016 को रखी गई थी। इसकी क्षमता 1000 क्विंटल भार है। प्रदेश का यह इकलौता पुल है, जिसका निर्माण नट-बोल्ट पर हुआ है। वर्ष 2024 में 10 मार्च को रेल सह रोड ब्रिज का लोकार्पण हुआ था।

रेल सह रोड ब्रिज के अप्रोच का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

रेल सह रोड ब्रिज के अप्रोच का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed