{"_id":"6228ec4e570561574269e4f0","slug":"vehicles-will-be-parked-five-hundred-meters-away-from-the-counting-site-ghazipur-news-vns6424698110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल से पांच सौ मीटर दूर खड़ें होंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल से पांच सौ मीटर दूर खड़ें होंगे वाहन
विज्ञापन
राइफल क्लब सभागार में मतगणना को लेकर अधिकारीयों संग बैठक करते जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह। ?
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जंगीपुर नवीन मंडी स्थल मतगणना स्थल से पांच सौ मीटर पहले ही प्रत्याशियों और समर्थकों के वाहन रोक दिए जाएंगे। मोबाइल फोन व इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध होगा। बिना परिचयपत्र के कर्मचारी और मतगणना एजेंटों को मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने प्रभारी अधिकारियों की बैठक में दी।
उन्होंने कहा कि जंगीपुर के नवीन मंडी स्थल में सातों विधानसभा के लिए सात मतगणना हाल बना गए हैं। मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना केंद्र पर संचार कक्ष, गेस्ट हाउस, मीडिया सेंटर, मोबाइल शौचालय, पेयजल और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। प्रभारी अधिकारी निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए मतगणना कार्य कराएं। मंडी परिसर से पहले सड़क पर दो बैरिकेडिंग की गई है। पहली बैरिकेडिंग 500 मीटर और दूसरी 100 मीटर पर है। पहली बैरिकेडिंग सभी वाहनों की पार्किंग होगी। प्रत्याशी और एजेंट भी वहां से पैदल ही जाएंगे।
जंगीपुर, सैदपुर एवं जखनिया विधानसभा के मतगणना अधिकारी और कर्मचारी गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे। गाजीपुर, जमानियां, जहूराबाद और मुहम्मदाबाद के मतगणना कर्मचारी गेट नंबर दो से अंदर जाएंगे। मीडिया सेंटर पुलिस चौकी में बनाया गया है, जिसके प्रभारी जिला सूचना अधिकारी हैं। बिना परिचय पत्र के कोई भी कार्मिक एवं एजेंट मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे। उनके पास किसी प्रकार का मोबाइल, थैला, कैमरा, शस्त्र एवं इलेक्ट्रानिक डिवाइस नहीं होनी चाहिए। मतगणना स्थल के बाहर लाउडस्पीकर लगाया गया है, जिससे हर चक्कर की सूचना प्रसारित की जाएगी।