फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vegetable seller's leg chopped off after being hit by a train

ट्रेन की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता का पैर कटा

Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Vegetable seller's leg chopped off after being hit by a train
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता का पैर कट गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सैदपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी जितेंद्र सोनकर (30) सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सुबह वह वाराणसी गए थे। वहां से वह जनसाधारण एक्सप्रेस से औड़िहार आ रहे थे। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर आने लगी। वह गेट पर खड़े होकर ट्रेन के रुकने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान पीछे से किसी यात्री ने धक्का दे दिया। इससे वह गिर पड़े और ट्रेन के पहिए से उनका बायां पैर कट गया। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र सोनकर लहूलुहान होकर अचेत हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल सब्जी विक्रेता को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लेकर आए। इधर परिवार के लोग भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed