{"_id":"80b7618b97ff37551589e1683933afed","slug":"vegetable-merchant-in-the-accident-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में सब्जी व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में सब्जी व्यापारी की मौत
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे 24 पर स्थित ताजपुर में सोमवार को तड़के ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल सब्जी व्यापारी ओमकार यादव उर्फ गया यादव (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक जमानिया सब्जी मंडी के पास ट्रक छोड़कर भाग गया।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर सुबह छह बजे से आठ बजे तक जाम लगा दिया।
जमानिया क्षेत्र के चितावन पट्टी गांव निवासी पूर्व प्रधान सरजू यादव के पुत्र ओमकार यादव (40) सब्जी का व्यापार
करता था। वह प्रतिदिन सब्जी मंडी में सब्जी ले जाकर बेचता था। सोमवार की सुबह छह बजे गया यादव साइकल से सब्जी लेकर सब्जी मंडी जा रहा था। वह ताजपुर में पहुंचा ही था कि नेशनल हाइवे 24 पर बने ब्रेकर पर साइकल की
गति धीमी कर दी। इसी बीत पीछे से तेज रफ्तार आ रहे खाली ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे गया यादव गिर गया। उसकी साइकल क्षतिग्रस्त हो गई। गिरने के बाद ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। ट्रक से दबने के कारण गया के दोनों
विज्ञापन
पैर बुरी तरह से कुचल गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल निजी गाड़ी से घायल गया यादव को जिला अस्पताल भेजा गया जहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक सब्जी मंडी के पास ट्रक खड़ा कर
भाग गया। जमानिया पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी अवधेश नारायण सिंह ने मुआवजे के संबंध में प्रशासन से बात करने का भरोसा दिया। इसके बाद आठ बजे चक्काजाम खत्म हुआ।