फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vegetable fields on the banks of the river started drowning, Gomti also ready to boil

Ghazipur News: डूबने लगे नदी किनारे के सब्जियों के खेत, गोमती भी उफनाने को तैयार

Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Vegetable fields on the banks of the river started drowning, Gomti also ready to boil
-तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा
विज्ञापन

-बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांव के लोगों की धड़कनें बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार को तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से नदी में बढ़ाव दर्ज किया गया । जबकि एक दिन पहले शनिवार को दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा था। इस तरह नदी का जल स्तर 59.330 मीटर पर पहुंच गया है, जो अब धीरे-धीरे चेतावनी बिंदु के करीब बढ़ रहा है।
वहीं, पटना, गोपालपुर, कुसही, खरौना, हथौड़ा सहित कई गांव के किसानों की धुकधुकी बढ़ गई है। वजह तटवर्ती इलाके के खेतों में लगाई गई सब्जियां जलमग्न होना शुरू हो गई हैं। औड़िहारः सैदपुर में नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं। उन्हें पिछले साल की तरह इस साल भी घर छोड़ने का डर सताने लगा है। गंगा के दबाव के कारण गोमती भी करार छोड़कर ऊपर आने को बेताब है। ऐसे में गंगा और गोमती दोनों नदियों में बाढ़ के चलते 47 से अधिक गांव प्रभावित होने की स्थिति में है।
विज्ञापन

खानपुरः गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण तटवर्ती गांव पटना, गोपालपुर, कुसही, खरौना, हथौड़ा समेत कई गांव के किसानों की धुकधुकी बढ़ गई है। गंगा उफन कर किनारे वही गई परवल, बोड़ा, करेला, भिंडी, दलहन से जुड़ी फसलों को नदी का पानी अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है। तहसीलदार सैदपुर अभिषेक कुमार ने बताया अभी गंगा का जलस्तर 3 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए बाढ़ राहत से संबंधित सभी को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व कर्मियों द्वारा निगरानी की जा रही है। संभावित बाढ़ को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा से संबंधित राजस्व कर्मियों आपदा मित्रों सभी को सतर्क कर दिया है। राहत चौपाल के माध्यम से तटवर्ती लोगों को बाढ़ राहत से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed