फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Varanasi enters quarter finals by defeating Motihari

मोतिहारी को हराकर वाराणसी का क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

Sun, 26 Dec 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Varanasi enters quarter finals by defeating Motihari
अमर शहीद शशांक सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित है। रविवार को वाराणसी और मोतिहारी के बीच खेले गए मैच में वाराणसी ने 10 रन से जीत दर्जकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाराणसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 199 रन का स्कोर बनाया। टीम की ओर से यशस्वी मिश्रा ने शानदार 97 रन तथा अजय यादव ने 37 रन बनाए। मोतिहारी की तरफ से शुभम राज ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मोतिहारी की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी। शुभम राज ने नाबाद 58 और मेहंदी ने नाबाद 43 रन बनाए। वाराणसी की तरफ से विकास ने तीन विकेट लिए। यशस्वी मिश्रा का मैन ऑफ द मैच के रूप में चुनाव किया गया। आज के मैच के अंपायर अंकुर सिंह और रवि गुप्ता रहे। जबकि कमेंट्री अजय यादव और स्कोरिंग राहुल वर्मा ने की। इस अवसर पर अरविंद जायसवाल, सुनील गुप्ता, अरुण सिंह, मिथिलेश सिंह, अंकित सिंह, विमलेश तिवारी आदि मौजूद थे। व्यवस्थापक जितेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को गाजीपुर एवं मऊ के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed