{"_id":"6253114ab87c8d5bd20a7068","slug":"vaccine-was-given-to-only-27-in-25-days-ghazipur-news-vns6476428168","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दिनों में 27 फीसदी को ही दे पाए टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दिनों में 27 फीसदी को ही दे पाए टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर के 12 से 14 वर्ष के किशोरों को सुरक्षित करने के लिए कोविड टीकाकरण अभियान शुरू हए 25 दिन हो गए, लेकिन अब तक मात्र करीब 27 प्रतिशत ने ही पहला डोज लिया है। जबकि 153354 का शासन द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अब तक इन किशोरों के टीकाकरण का अभियान रफ्तार ही नहीं पकड़ सका है।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए शासन द्वारा 12 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण 16 मार्च से शुुरू किया था। इसके लिए जिले को 153354 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बावजूद स्थिति यह है कि अब तक मात्र 42094 किशोरों ने ही टीके का पहला डोज लिया है। जबकि अभियान शुरू हुए एक माह पूरे होने को हैं। वहीं 15 से 17 वर्ष के 248872 किशोरों ने टीका का दोनों डोज लेकर अपने आप को सुरक्षित कर लिया है। जबकि 18 से ऊपर के 2402870 ने कोरोना का दोनों डोज लगवा लिया है। वहीं 60 वर्ष के लोगों के लिए बूस्टर डोज की रफ्तार कम है। इसके लिए 66202 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक मात्र 32727 ने एहतियाती खुराक ली है। ऐसे में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण अभियान में गति लाने के लिए गांव-गांव शिविर आयोजन करने की तैयारी में जुट गया है, जिससे 12 से 14 वर्ष के ज्यादा से ज्यादा किशोरों को टीका लगाकर सुरक्षित किया जा सके। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि 12 से 14 वर्ष के ज्यादा से ज्यादा किशोरों का टीकाकरण करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। विद्यालय पहुंचकर टीम इस उम्र के किशोरों को कोविड का टीका लगाने का काम करेगी।