{"_id":"60845acf8ebc3ebd016d545b","slug":"vaccination-of-railway-personnel-by-running-vaccination-special-train-ghazipur-news-vns586605838","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन स्पेशल ट्रेन चलाकर किया रेल कर्मियों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन स्पेशल ट्रेन चलाकर किया रेल कर्मियों का टीकाकरण
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय रेलवे के साथ-साथ पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए स्ट्रेन के संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विजय कुमार पंजियार के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एमएस नबियाल के नेतृत्व में मंडल चिकित्सालय की टीम द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से वाराणसी मंडल के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से वाया औड़िहार, नंदगंज, गाजीपुर, यूसुफपुर, बलिया, फेफना, इंदारा, मऊ, दुल्लहपुर एवं सादात वैक्सीनेशन स्पेशल ट्रेन चलाई गई।
वैक्सीनेशन स्पेशल चलाकर उक्त रेल खंड एवं स्टेशनों पर कार्यरत लाइन एवं परिचालन से जुड़े कर्मचारियों तथा उनके परिजनों को उनके कार्यस्थल पर ही टीकाकरण सुनिश्चित किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरआर सिंह के संयोजन में औड़िहार, नंदगंज, आंकुसपुर, गाजीपुर सिटी एवं यूसुफपुर में वैक्सीनेशन स्पेशल ट्रेन में स्थापित मोबाइल ओपीडी में लाइन कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। कोविड वैक्सीनेशन स्पेशल ट्रेन के माध्यम से चलाए गए टीकाकरण अभियान में डा. आशीष कुमार गुप्ता सहायक मंडल चिकित्साधिकारी, चंद्रकला सिंह मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, मेरी राजन जार्ज मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, पवननाथ सिंह यादव नर्सिंग अधीक्षक एवं धर्मेंद्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान लाइन कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को कोरोनॉ की भयावहता के प्रति संज्ञान दिलाकर कोरोनॉ नियमों के कड़ाई से पालन के लिए जागरूक भी किया गया। मंडल रेल प्रबंधक वीके पंजियार ने बताया कि रेल परिचालन से जुड़े लाइन में कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को भागदौड़ से बचाने एवं सुविधाजनक तरीके से शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण कराने के उद्देश्य से यह वैक्सीनेशन स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। इसके अतिरिक्त प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जन संबोधन प्रणाली के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव के लिए रेल यात्रियों को सजग एवं जागरूक किया जा रहा है।
(फोटो भी)