फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   vaccenation

टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह

Wed, 02 Jun 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
vaccenation
मौधा। क्षेत्र में संक्रमण काफी हद तक नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की रफ्तार भी तेज कर दी है। 44 आयु वर्ग के ऊपर वालों की संजीदगी तो देेेेखते ही बन रही है। वहीं 18 वर्ष से अधिक वालों के टीकाकरण का इंतजाम सिर्फ सैदपुर सीएचसी मेें किया गया है। सीएचसी के अधीक्षक डा. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी सैदपुर के अलावा अनौनी, खानपुर, गोरखा और नायकडीह में पांच स्टेटिक टीमें टीकाकरण अभियान में लगी हुई हैं। जबकि इसमें ईशोपुर, बभनौली, आलमपुर, तरछा, गजाधरपुर, चिलौना खुर्द, रस्तीपुर, लौलेहरा, मठऊचौरी, डढ़वल, गौरहट, भिखारीपुर, बभनौली खुर्द और कलवारी आदि में 14 आरआरटी टीमें भी शामिल हैं। दो दिनों में 18 वर्ष से ऊपर के 160 और 44 से अधिक वाले 800 लोगों का टीकाकरण कराया गया है। सैदपुर के खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य ने सभी वर्ग के लोगों से टीकाकरण अभियान में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हर व्यक्ति को कोविड वैक्सीन का टीका लगवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed