फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   vacceen

बिना पंजीकरण वाले बुजुर्गों का भी होगा प्रतिदिन टीकाकरण

Thu, 04 Mar 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
vacceen
गाजीपुर। कोविड-19 टीकाकरण के दो चरण के तहत स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन हो गया है। अब 60 वर्ष से ऊपर और गंभीर रोगों से ग्रसित 45 से 59 वर्ष तक के लोगों का टीकाकरण सरकार की तरफ से शुरु किया गया है। इसके लिए अभी तक आम जन को अपना रजिस्ट्रेशन कराकर टीकाकरण की तिथि प्राप्त करनी थी। अब बिना रजिस्ट्रेशन वाले व्यक्तियों का भी उसी समय रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया जाएगा। सोमवार से शनिवार तक जिला महिला एवं पुरुष अस्पताल में टीकाकरण होगा। ग्रामीण इलाकों में सभी ब्लाक के स्वास्थ्य केंद्र पर सप्ताह के तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के निर्देश के बाद अब प्रतिदिन जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल के साथ ही ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में तीन दिन टीकाकरण कराए जाने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान शहरी कोविड-19 टीकाकरण सत्रों पर 60 फीसद रजिस्ट्रेशन कराए हुए व्यक्तियों का एवं 40 फीसद स्लॉट वाक इन के आधार पर किया जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रजिस्ट्रेशन किए हुए व्यक्तियों में 50 फीसदी और वाक इन के आधार पर 50 फीसदी का टीकाकरण किया जाएगा। यह टीकाकरण सुबह नौ बजे बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वालों का एवं 11 बजे के बाद पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में जहां इंटरनेट की कनेक्टिविटी की समस्या है। ऐसे स्थानों पर टीकाकरण के लिए आए हुए किसी भी व्यक्ति को टीकाकरण से वंचित नहीं किया जाएगा। बल्कि लाभार्थी का फोटो, आईडी कार्ड की फोटो कापी लेकर प्रक्रिया पूर्ण करते हुए लाभार्थी का टीकाकरण किया जाएगा। इंटरनेट कनेक्टिविटी के बाद पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जाएगा। डा. उमेश कुमार ने बताया कि आठ मार्च को पूरे देश में महिला दिवस भी मनाया जाना है। इसको लेकर शासन के निर्देश पर जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय के साथ ट्रामा सेंटर मुहम्मदाबाद में तीन विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा जो पूर्णत: महिलाओं को समर्पित होगा। टीकाकरण टीम में सभी महिला कर्मचारी होंगी तथा टीकाकरण कराने वाली सभी महिला लाभार्थी होंगी। इस दिन 60 वर्ष से ऊपर और गंभीर रोगों से ग्रसित 45 से अधिक महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed