फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uttam Singh again became the captain of Junior India Hockey Team

Ghazipur News: उत्तम सिंह फिर बने जूनियर इंडिया हाकी टीम के कप्तान

Sat, 06 May 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Uttam Singh again became the captain of Junior India Hockey Team
करमपुर गांव निवासी उत्तम सिंह को 23 मई से एक जून तक ओमान में होने वाली जूनियर एशिया कप हाकी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही भारतीय टीम का दूसरी बार कप्तान बनाया गया है। खबर से परिजनों एवं पूरे गांव के लोगों में खुशी छाई है। हाकी के प्रशिक्षक इंद्रदेव ने बताया कि अन्य खिलाड़ियों की तरह उत्तम सिंह ने भी बचपन से ही उन्हीं के सानिध्य में रहकर हाकी का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनका दोबारा भारतीय हाकी टीम का कप्तान बनना हम सब के लिए ख़ुशी की बात है। मेघबरन स्टेडियम के प्रबंधक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि 30 अप्रैल को स्टेडियम के संस्थापक. तेजबहादुर सिंह की दूसरी पुण्यतिथि मनाई है। कुछ दिन बाद ही उत्तम को हाकी टीम की कप्तानी दोबारा मिलना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि मिलने जैसा है।मेघबरन स्टेडियम के संचालक ठाकुर अनिकेत सिंह ने बताया कि मलेशिया में संपन्न सुल्तान जोहोर कप हाकी चैंपियनशिप में भारत ने जब ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी, तब भारतीय टीम के कप्तान उत्तम सिंह ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed