फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Usri chatti kand: After 21 years, Mukhtar Ansari was booked for murder, what is Usri chatti kand?

Usri Chatti Case: 21 साल बाद माफिया मुख्तार अंसारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज, क्या है उसरी चट्टी कांड ?

Sun, 22 Jan 2023 03:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 22 Jan 2023 03:16 PM IST
सार

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।21 साल बाद उसरी चट्टी मामले में मुख्तार अंसारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Usri chatti kand: After 21 years, Mukhtar Ansari was booked for murder, what is Usri chatti kand?
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर एक और एफआईआर के बाद मुकदमों की संख्या 61 हो गई। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के उसरी चट्टी हत्याकांड में वादी और मुख्य गवाह पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर शनिवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। ठेकेदार मनोज राय के पिता शैलेंद्र राय की तहरीर पर एडीजी के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन


 मनोज राय के पिता बिहार के बक्सर के सगरा राजापुर निवासी शैलेंद्र कुमार राय ने तहरीर में बताया कि 14 जुलाई 2001 की शाम को मुख्तार का ड्राइवर सुरेंद्र शर्मा, शाहिद, गौस मोइनुद्दीन और कमाल घर आए और मनोज को ले गए। 15 जुलाई 2001 की शाम मनोज की हत्या की सूचना मिली।
विज्ञापन


मनोज का ससुराल भांवरकोल के अवथही में है और वह मुख्तार के लिए ठेकेदारी  करता था। उसने कुछ टेंडर अपने मन से डाल दिया था। इसको लेकर अनबन थी और मुख्तार अंसारी नाराज थे। शैलेंद्र राय ने एडीजी प्रशांत कुमार से मिलकर मुख्तार पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Usri chatti kand: After 21 years, Mukhtar Ansari was booked for murder, what is Usri chatti kand?
ब्रजेश सिंह और मुख्तार अंसारी - फोटो : Amar Ujala

साथ ही मुख्तार के गुर्गों पर घर जाकर धमकाने का आरोप भी लगाया। मुहम्मदाबाद कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि उसरीचट्टी कांड में शैलेंद्र राय ने मुख्तार अंसारी पर पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।  

मुख्तार ने बृजेश और त्रिभुवन को किया था नामजद

15 जुलाई 2001 को मुख्तार अंसारी अपने निर्वाचन क्षेत्र मऊ जा रहे थे। दोपहर 12.30 बजे उसरी चट्टी पर उनके काफिले पर हमलावरों ने फायरिंग की थी। इसमें मुख्तार अंसारी के सरकारी गनर रामचंदर उर्फ प्रदीप की मौके पर मौत हो गई थी। अन्य दो की भी मौत हुई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी ने बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह को नामजद करते 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed