फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Used to make fake mobiles in UP, used to pack and supply them in Bihar

Ghazipur News: यूपी में बनाता था नकली मोबिल, बिहार में पैक कर करता था सप्लाई

Wed, 31 Jul 2024 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Used to make fake mobiles in UP, used to pack and supply them in Bihar
बारा। नकली मोबिल बनाकर उसे ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेचने के मामले का बिहार पुलिस ने सोमवार की देर शाम भंडाफोड़ किया है। इस मामले में गहमर कोतवाली के बारा बाजार निवासी आरोपी माहताब कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सैकड़ों लीटर नकली मोबिल ऑयल, कच्चा तेल, मोबिल का डिब्बा, एक कंपनी के नाम का स्टीकर, पैकिंग मशीन जब्त किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी बारा स्थित अपने मकान पर नकली मोबिल ऑयल तैयार करने के बाद उसे चौसा (बिहार) में किराए के मकान में सीलपैक कर दुकानों पर सप्लाई करता है।
विज्ञापन




गहमर कोतवाली के बारा बाजार में एक कंपनी के नाम से नकली मोबिल ऑयल बनाकर इलाके सहित बिहार में बेचा जा रहा था। कंपनी के मैनेजर धीरज मिश्रा ने बिहार के मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को इसकी सूचना दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने कंपनी के मैनेजर को साथ लेकर चौसा के एक मकान में छापा मारा। छापे की कार्रवाई के दौरान 200 डिब्बा मोबिल ऑयल, 58 पीस कंपनी का स्टीकर, 392 पीस कंपनी के बार कोड का स्टीकर, 73 पीस ढक्क्न, 570 पीस कंपनी के बार कोड कूपन, एक पीस मशीन बरामद हुआ। मोबिल ऑयल कंपनी के मैनेजर धीरज मिश्रा ने जांच की तो पता चला कि मोबिल नकली है। पुलिस की पूछताछ में बारा गांव के बाजार मुहल्ला निवासी माहताब कुरैशी ने बताया कि बारा स्थित अपने मकान पर नकली मोबिल ऑयल तैयार करने के बाद उसे चौसा में किराए के मकान में सील पैक कर दुकानों पर बेचता है। नकली मोबिल ऑयल तैयार करने में उसकी मदद पप्पू कुमार निवासी हनुमान नगर बस स्टैंड बक्सर करता है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि चौसा स्थित किराए के मकान में नकली मोबिल ऑयल बनाते गहमर कोतवाली के बारा बाजार मुहल्ला निवासी माहताब कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed