फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Urs did not take place on pasture land, police remained deployed

Ghazipur News: चारागाह की भूमि पर नहीं हुआ उर्स, तैनात रही पुलिस

Wed, 05 Mar 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Urs did not take place on pasture land, police remained deployed
नसीरुद्दीनपुर गांव के गौचर (चारागाह) भूमि पर लंबे समय से लगने वाले उर्स मेले का आयोजन बुधवार को नहीं हुआ। इससे भूमि का मामला सदर तहसील न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए सदर एसडीएम ने आयोजन की स्वीकृति नहीं दी।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर सुबह से ही एसडीएम मनोज कुमार पाठक और कासिमाबाद सीओ अनिल चंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी तैनात रही। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल प्रवीण तोगड़िया गुट के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत में गौचर की जमीन पर गांव निवासी दो लोगों के अवैध रूप से मजार बनाकर, झाड़-फूंक, धर्म परिवर्तन की शिकायत की थी। यहीं नहीं भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

वहां पर उर्स का आयोजन करने की शिकायत एसडीएम सदर से शिकायतकर्ता ने की थी। प्रशासनिक अधिकारियों की जांच में मामला न्यायालय में विचाराधीन मिला। इसके बाद एसडीएम ने मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दी। इधर गांव में तनाव देखने को मिला। चारों ओर सन्नाटा पसरा था। लोग अपने घरों के दरवाजे पर बैठे ही चर्चाएं करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सदर एसडीएम, कासिमाबाद सीओ के अलावा सदर नायब तहसीलदार संतोष कुमार के नेतृत्व में चार उपनिरीक्षक, पीएसी और पुलिस बल तैनात रही।

एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। आयोजन के लिए परमिशन नहीं दी गई। शिकायतकर्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध मजार की बेदखली के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। जहां समुदाय विशेष की ओर से विवादित स्थल पर पांच मार्च को उर्स का आयोजन किया जाना था। संगठन ने संज्ञान लेकर शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed