फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Urology department started in Medical College Hospital

Ghazipur News: मेडिकल काॅलेज अस्पताल में शुरू हुआ यूरोलॉजी विभाग

Thu, 28 Aug 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Urology department started in Medical College Hospital
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में यूरोलॉजी विभाग शुरू हो गया है। इसके लिए विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई है। किडनी एवं पेशाब संक्रमण संबंधित मरीजों को बेहतर उपचार मिले, इसके लिए सप्ताह में दो दिन ओपीडी का संचालन होगा। विभाग का संचालन न होने से रोज 50 से 60 मरीजों को गैर जनपदों की तरफ रुख करना पड़ता था, ऐसे में अब वह आसानी से उपचार करा सकेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि गुर्दा और पेशाब संक्रमण संबंधित मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। मरीजों को उपचार में आ रही दिक्कतों को देखते हुए विशेषज्ञ डा. नंदन राय की तैनाती की गई है। इनके द्वारा मंगलवार और बृहस्पतिवार को ओपीडी का संचालन किया जाएगा। इसके लाभ किडनी संबंधित मरीजों को मिलेगा। इसके अलावा मूत्र मार्ग की पथरी, संक्रमण के साथ- साथ बार-बार पेशाब आना, पेशाब रुक-रुक कर आना या पेशाब रुक जाना और प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्या, बच्चों में जन्मजात इससे संबंधी रोग अथवा अन्य जटिल बीमारियों का आसानी से उपचार हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज के 300 बेड नवनिर्मित अस्पताल के प्रथम तल स्थित 101 डी नंबर में मरीज पहुंचकर अपना उपचार करा सकेंगे। प्राचार्य ने बताया कि अन्य गंभीर रोग संबंधित विशेषज्ञों की तैनाती को लेकर भी ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। जल्द विशेषज्ञों की तैनाती होने से मरीजों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed