{"_id":"6a9f0a3dae2478bef8072fed","slug":"urged-to-reach-lucknow-on-october-1-for-the-gen-z-connect-journey-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-159736-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जेन जी कनेक्ट यात्रा में 1 अक्तूबर को लखनऊ पहुंचने का किया आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जेन जी कनेक्ट यात्रा में 1 अक्तूबर को लखनऊ पहुंचने का किया आग्रह
विज्ञापन
दुल्लहपुर क्षेत्र के एक विद्यालय में छात्र व छात्राओं के साथ संवाद करते जस्टिस मोर्चा के सदस्य।
गाजीपुर। जस्टिस मोर्चा की जेन जी कनेक्ट यात्रा सोमवार को दुल्लहपुर से शुरू हुई यात्रा मनिहारी विकासखंड क्षेत्र के हंसराजपुर गांव पहुंची। इस दौरान मोर्चा के सदस्यों ने विभिन्न गांवों और मुख्य बाजारों में नुक्कड़ सभाकर युवाओं से शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
जस्टिस मोर्चा के जेन जी कनेक्ट यात्रा के सदस्य प्रियेश पांडेय ने बताया कि जेन जी कनेक्ट यात्रा अपने 19वें दिन मऊ जनपद के चिरैयाकोट से शुरू होकर दुल्लहपुर पहुंची थी।
रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को यात्रा के 20वें दिन दुल्लहपुर क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से संवाद कर शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। सभाओं में बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी भर्तियों में देरी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन
हंसराजपुर बाजार में यात्रा के पहुंचने के बाद भी नुक्कड़ सभा कर युवाओं और स्थानीय लोगों से संवाद किया गया। इन सभाओं में यात्रा के उद्देश्यों और मांगों से संबंधित पर्चा बांटकर युवाओं को अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर आवाज उठाने और सदस्यों ने दो अक्तूबर लखनऊ में होने वाले आंदोलन में शामिल होने की आग्रह करना है।
इस मौके पर नीरज राजा, सूफी सलीम, विवेक मिश्रा, जय मौर्या, राजू कुमार, शशिभूषण समद, अवनीश चौरसिया आदि मौजूद रहे।